फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जापानी छात्रों ने जानी यूपी की शिक्षा व्यवस्था

Akash Dwivedi Updated Fri, 21 Aug 2026 03:03 PM IST

उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को समझने के लिए शुक्रवार को जापान के 13 छात्र-छात्राओं का दल गोसाईंगंज के सिठौली कला गांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय पहुंचा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार के साथ जापानी दल का स्वागत किया। इसके बाद जापानी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर वहां पढ़ रहे बच्चों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई के तौर-तरीकों, छात्रावास की व्यवस्था, भोजन और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। जापानी दल ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर शैक्षिक और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से शिक्षा, संस्कृति और दैनिक जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। जापानी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में रुचि दिखाई और बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम से दोनों देशों के विद्यार्थियों के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें