जोमैटो और स्विग्गी के डिलीवरी बॉय ने राजधानी लखनऊ में स्ट्राइक कर दी। ये स्ट्राइक पैसा बढ़ाने को लेकर हुई और 30 तारीख तक जारी रखने की बात कही जा रही है। उनका कहना है कि जो इन लोगों के टीम लीडर हैं वो भी इनकी बातों को न सुनकर इग्नोर कर रहे हैं। कई बार इन्होंने प्रयास भी किया कि टीम लीडर से बात करने का पर वह लोग बात नहीं कर रहे हैं आज इन लोगों ने थाना मड़ियांव के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्ट्राइक कर दी और जो लोग डिलीवरी लेकर जा रहे हैं उन्हें समझ रहे हैं कि आप लोग भी हमारी स्ट्राइक में शामिल हो इन लोगों ने अपनी आईडी को भी बंद कर दिया है और जो राइडर मिल रहे हैं उनको भी उनकी आईडी बंद करा रहे हैं।