फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

लखनऊ में सोमवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। सैकड़ों समर्थकों के साथ दारुलशफा से विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आरएलडी कार्यालय के बाहर भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने किसी को आगे बढ़ने नहीं दिया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा शासन में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। मौर्य ने सरकार से मांग की कि यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण से जुड़े निर्देश तत्काल वापस लिए जाएं और संस्थान को संरक्षित रखा जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें