"जीएसटी घटा अब जेब में बचेगा पैसा..." कुछ ऐसे स्लोगनों के साथ योगी मोदी की फोटो के साथ पतंगें आसमान में उड़ती दिखेंगी। किसी पतंग में मोदी-योगी की तस्वीर नजर आ रही है तो किसी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तस्वीर नजर आएगी। पतंगों में अलग-अलग जीएसटी को लेकर स्लोगन लिखे हुए हैं। लोगों ने बताया कि जीएसटी घटने से पतंग और रीलों (धागा) में भी बहुत ही रुपया घटा है जिससे हमें फायदा हुआ है।