लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में लगे इंदिरा नगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया। झूला झूलने आए 6 भाई-बहन झूला टूटने से घायल हो गए। घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई। झूला संचालक पर घटना के बाद भी झूला न रोकने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि मेला बिना अनुमति के चल रहा था। सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं थे।