फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर निर्माण में लापरवाही, हवा में हिलते टीन शेड से हादसे का खतरा

लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया चौराहे की ओर जाने वाली सर्विस लेन के किनारे लगाए गए टीन शेड कई जगहों पर हवा के दबाव से बाहर की ओर निकल आए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर ये टीन शेड लगातार हिलते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है। वहीं, टीन शेड के बीच बने खाली स्थानों से लोग सड़क पार कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने कार्यदायी संस्था और संबंधित विभाग से टीन शेड को तत्काल सुरक्षित तरीके से दोबारा लगाने, प्रभावी बैरिकेडिंग कराने और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें