फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हैदर कैनाल नाले में गिरकर बहा बच्चा, महापौर ने परिजनों से की मुलाकात, देर रात जारी रहा रेस्क्यू

हुसैनगंज में बुधवार की शाम पुराना किला इलाके में रहने वाला सात वर्षीय वीर का पैर खेलते समय फिसल गया और हैदर कैनाल नाले में गिर गया। वह नाले की टूटी रेलिंग के किनारे ही खेल रहा था। पुलिस और दमकल कर्मी की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। देर रात तलाश जारी रही। कबाड़ का काम करने वाले नन्हे पुराना किला में मां सावित्री, बेटे वीर और शिवा (5) के साथ रहते हैं। बुधवार शाम नन्हे, मां और बेटे शिवा के साथ घर पर थे। बड़ा बेटा वीर पड़ोसी के बच्चों के साथ घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बह रहे हैदर कैनाल के पास खेल रहा था। दिन भर हुई बारिश के कारण वहां काफी कीचड़ था। शाम करीब छह बजे अचानक कीचड़ पर पैर पड़ने के कारण वीर असंतुलित होकर टूटी रेलिंग की तरफ से नाले में जा गिरा। मामले की जानकारी पर पहुंची शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें