फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिंदी संस्थान से अटल चौक तक निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखा हजरतगंज

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान परिसर से अटल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजरतगंज ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित यात्रा का नेतृत्व एमएलसी महेंद्र सिंह ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में देशप्रेम और उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और स्वतंत्रता दिवस पर इसे सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यात्रा हिंदी संस्थान से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए अटल चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान हजरतगंज क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें