राजधानी में हीट वेव का प्रकोप लगातार जारी है। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर होते-होते सड़कों पर गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप का असर साफ दिखाई दिया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो दिनों तक गर्मी और हीट वेव का असर बना रह सकता है। दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।