फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हरी साड़ियों और सोलह श्रृंगार में सजीं महिलाएं, हरीतिमा महिला क्लब ने मनाया तीज उत्सव

पार्क रोड स्थित हरीतिमा महिला क्लब में तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियों और सोलह श्रृंगार में सज-धज कर पहुंचीं। पूरे आयोजन में तीज के पारंपरिक रंग और उल्लास की झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया। पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष ऊषा सिंह ने किया। वहीं, कार्यक्रम की मेजबानी कल्पना, इन्दू और रश्मि ने की। आयोजन को सफल बनाने में क्लब की सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर संगीता बकाया, आभा, अनीता, गीता, नीलिका, माला, रचना, स्नेहलता, रजनी, कौशल्या, नन्दिनी, अर्चना, रेखा, अंजू, गार्गी और प्रेमशीला सहित क्लब की कई अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के साथ तीज उत्सव का जमकर आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें