राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विशाल खण्ड स्थित विश्व हिन्दू रक्षा परिषद कार्यालय से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों के साथ सनातन मार्च निकाला गया। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा संभल मामले में आई रिपोर्ट के संबंध में लखनऊ में सनातन मार्च और सपा सांसद बर्क का पुतला दहन किया गया। सनातन यात्रा 30 अगस्त को संभल के लिए रवाना होगी।