हजरतगंज क्राइस्ट चर्च स्कूल के पास खड़ी बस में बच्चों के साथ ड्राइवर व सहायक मौजूद है सहायक अंश ने बताया कि बच्चों को घर से लेकर स्कूल के अंदर तक छोड़ने व स्कूल से बस तक लाना बस से वापस घर तक छोड़ने की उनकी जिम्मेदारी होती है सुरक्षा का ख्याल रखना वही बच्चों ने भी कहा कि भैया जी हम लोगों को घर से लाते और घर तक छोड़ने जाते हैं वही बस में सीसीटीवी व जीपीआरएस सिस्टम न होने पर ड्राइवर देवकी ने बताया कि खराब हो गया था जिसे दोबारा फिटनेस से पहले लगवाया जाएगा वहीं अभिभावकों के पास ड्राइवर देवकी का नंबर रहता है अगर गाड़ी कभी लेट हो जाती है तो अभिभावकों का फोन आता है तो उन्हें जानकारी दी जाती है कि जाम में फंस गए हैं अभी पहुंचने में कुछ देर लगेगी।