फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोसाईगंज में ट्रक की टक्कर से टूटे खंभा, नीचे गिरा ट्रांसफार्मर

गोसाईगंज के नूरपुर बेहटा गांव में ट्रक की टक्कर से खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। इसके चलते पिछले तीन दिनों से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालो ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के पास से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर में टक्कर मार दी थी। जिससे ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद है। उपभोक्ता आरिफ, यूसुफ, अजमेरी ने बताया कि बताया कि बिजली विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गांव के पास सोसाइटी में किसी वाहन की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिर गया था। सप्लाई पास से गुजरी लाइन से चालू करा दी गई थी। शाम को सूचना मिलने पर पोल और ट्रांसफार्मर भी हटवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें