लखनऊ के चिनहट–सतरिख रोड स्थित भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सुबह से ही लंबी कतारों में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों की भीड़ लगी हुई है। कोई अपने परिवार के साथ पहुंचा है तो कोई अकेले ही घंटों से लाइन में लगा है। लोगों का कहना है कि वे सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन गैस मिलने में देरी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताते हुए बताया कि उन्हें अपना काम-धंधा छोड़कर यहां आना पड़ रहा है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। फिलहाल, गैस की कमी के चलते लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।