ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, यहियागंज में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित 40 दिवसीय सुखमनी साहिब पाठ की शुरुआत हुई। सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी के अनुसार, डॉ. गुरमीत सिंह के संयोजन में यह पाठ प्रतिदिन प्रातः 5 से 7 बजे तक होगा। 18 जून को समाप्ति तक निरंतर कच्ची लस्सी की छबील और लंगर सेवा चलेगी। मानवता के रक्षक गुरु अर्जन देव जी का जीवन और उनकी शहादत सभी के लिए प्रेरणापुंज है।