राजधानी लखनऊ में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी से अपने व्यापार को बचाने के लिए सड़क किनारे फूलों के गुलदस्ते बेचने वाले दुकानदारों ने एक नया तरीका अपनाया है। दुकानदार सलमान ने बताया कि धूप के कारण असली फूल बहुत जल्दी कुम्हला और खराब हो जाते हैं। इसलिए, ग्राहकों को आकर्षित करने और दुकान खुली होने का अहसास कराने के लिए वे बाहर केवल नकली (आर्टिफिशियल) फूल प्रदर्शित कर रहे हैं। वहीं, बिक्री के लिए तैयार असली फूलों के गुलदस्तों को तेज धूप से बचाने के लिए अंदर कपड़ों से ढककर सुरक्षित रखा जा रहा है। शाम के समय तापमान कम होने पर ही इन असली फूलों को बाहर निकाला जाता है।