गोमतीनगर के लोहिया पथ पर मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आया। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बादलों की वजह से छांव हो जा रही है। मौसम में हो रहे इस बदलाव से लोगों को गर्मी के बीच हल्की राहत भी महसूस हो रही है। हालांकि उमस और गर्म हवाओं का असर अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।