पुराना लाल पुल से गोमती नदी में कूदे युवक प्रखर का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव मिलने के बाद युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर पुलिस और राहत टीम मौजूद रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।