लखनऊ में गोमती बैराज की मेंटेनेंस का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह कार्य करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। बैराज के चार फाटक बदले जा रहे हैं, जिसके चलते 15 जून तक इस मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है और वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मरम्मत कार्य में सुविधा के लिए गोमती नदी का जलस्तर भी कम किया गया है। इसके लिए कुड़ियाघाट पर अस्थायी बांध बनाया गया है, ताकि काम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।