गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हुए पथराव को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है और घटना सरकार के इशारे पर हुई है। अखिलेश ने कहा कि सपा का प्रतिनिधिमंडल फिर गाजीपुर जाएगा और पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और मंत्री प्रदेश में रुकते नहीं हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सपा ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।