गंगोत्री विहार कॉलोनी विवाद में अपना पक्ष रखने नगर निगम पहुंचे विधायक बेदी राम। विधायक ने कहा कि उनके मैरिज लॉन में में नाले की जमीन नहीं है बल्कि नाल उसके आसपास दूर-दूर तक नहीं है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया की प्रॉपर्टी डीलरों ने नाला की जमीन को बेच डाला है उन्होंने मांग की प्रशासन को जहां पर नाला है वहां पर नाला बनवाना चाहिए जहां पर सड़क है जहां पर सड़क बनना चाहिए वहां पर बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि विधानसभा में उन्होंने मामला उठाया था उसके बाद नगर निगम राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की थी जिसमें यह सामने आया था की मैरिज लाल में कोई सरकारी जमीन नहीं है। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की है और यह कहा है जो सही है वह होना चाहिए जिन लोगों ने नाले की जमीन कब्जा की है उसे खाली कराया जाना चाहिए मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि कुछ लोग साजिश के तहत उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।