फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फायर स्टेशन के बाहर अतिक्रमण बना खतरा, आपात स्थिति में बाधित हो सकती है दमकल की रफ्तार

लालबाग स्थित फायर स्टेशन के बाहर सड़क के दोनों ओर गेट तक अतिक्रमण होने से अग्निशमन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आसपास के इलाके में अचानक आग लग जाए, तो दमकल की गाड़ियों को स्टेशन से निकलने में ही काफी समय लग सकता है। हाल ही में अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान भी दमकल वाहनों के देर से पहुंचने का मुद्दा सामने आया था। ऐसे में लालबाग और हजरतगंज जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड के समय पर घटनास्थल तक पहुंचने को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फायर स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में दमकल वाहन बिना किसी बाधा के तुरंत रवाना हो सकें। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से फायर स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाकर सड़क को खाली कराने की मांग की है, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में देरी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें