लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ASAP ने अनोखा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कार्यकर्ता सिविल अस्पताल चौराहे के पास भीख मांगकर 420 रुपये इकट्ठा करेंगे और उसे कुलपति को चेक के रूप में भेजेंगे। छात्रों का कहना है कि बढ़ी हुई फीस वापस ली जाए, क्योंकि इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर बोझ बढ़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सतर्क है।