बीएनए में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत बड़ी सांस्कृतिक विरासत वाला देश है। समाज की विकृतियों को जब कलाकार मंच पर उतारते हैं तो समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि मैं थोड़ी देर पहले जब आनंद मठ नाटक का मंचन देख रहा था तो हिंदुस्तानियों पर उसके जुल्म देखकर मन कर रहा था कि मंच पर पहुंच कर उस अंग्रेज दरोगा को थप्पड़ मार दूं। यह सुनकर पूरा हाल तालियों और हंसी से गूंज गया। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई पर आधारित बाल नाटक पुस्तिका का विमोचन राज्यपाल ने किया।