फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डबल डेकर स्लीपर बस पलटी, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले- मामले की जांच कर रहे

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज के जौखंडी गांव के पास सोमवार शाम साढ़े चार बजे डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एपेक्स ट्रामा 2 में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि बस चालक नशे में धुत था। बस पंजाब के लुधियाना से दरभंगा, बिहार जा रही थी। बस में कुल 40 लोग सवार थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस जौखंडी गांव के पास पहुंची थी। नशे में होने के कारण चालक को झपकी आ गई। इसके बाद अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें