लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू परिसर जानकीपुरम के विधि विभाग के छात्रों व एबीबीपी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीपी अलीगंज ऋषभ यादव को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं संबंधित नियामक संस्थाओं (जैसे विधि पाठ्यक्रम हेतु बार काउन्सिल ऑफ इंडिया) के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, तय मानकों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदार बनाने व छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर स्वतंत्र शिकायत निवारण प्रणाली का गठन करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने से पहले ज्ञापन को एसीपी अलीगंज को पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र व कार्यकर्ता मौजूद रहे।