फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छोटी काशी में एक साथ करें चारों धाम के दर्शन, 120 वर्ष पुराना मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र

Akash Dwivedi Updated Tue, 14 Jul 2026 09:35 PM IST

पुराने लखनऊ के छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध रानी कटरा क्षेत्र में स्थित करीब 120 वर्ष पुराना चार धाम मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर का निर्माण कुंदन लाल कुंज बिहारी लाल ने उस समय कराया था, जब संसाधनों के अभाव में हर किसी के लिए चार धाम की यात्रा करना संभव नहीं था। इसी उद्देश्य से एक ही परिसर में बद्रीनारायण धाम, द्वारिकाधीश धाम, रामेश्वर धाम और जगन्नाथ धाम की स्थापना की गई। जगन्नाथ धाम में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान हैं। मंदिर परिसर में अन्य देवी-देवताओं के भी कई मंदिर हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पहले यहां भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती थी, लेकिन अब परंपरा के अनुसार पालकी यात्रा निकाली जाती है। यह मंदिर धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें