लखनऊ के चारबाग रेलवे जंक्शन जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे ठेले लगाए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बड़े हिस्से पर ठेला विक्रेताओं का कब्जा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है।