लखनऊ में बड़े मंगल के अवसर पर शहरभर में भंडारों का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिवर्तन चौक पर ओम सोमानी ने 15वीं बार मैंगो शेक का प्रसाद वितरित किया, जहां सुबह से रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं सीतापुर रोड स्थित हाथी बाबा मंदिर पर अभ्युदय संस्थान की ओर से भव्य भंडारा हुआ, जिसमें पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल और बूंदी बांटी गई। गन्ना संस्थान के पास भी श्रद्धालुओं ने रुककर प्रसाद ग्रहण किया। बड़े मंगल पर हर वर्ग के लोगों ने एक साथ प्रसाद चखकर भाईचारे का संदेश दिया।