लखनऊ में विधानसभा गेट नंबर-1 के पास बड़े मंगल पर हुए भंडारे के बाद सफाई व्यवस्था चरमराती नजर आई। सड़क और नालियों में पत्तल, प्लास्टिक गिलास और पन्नी फैली रही, जिससे गंदगी का अंबार लग गया। नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने पहले ही आयोजकों को भंडारे की सूचना देने और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनका पालन नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर सफाई नहीं होने से समस्या बढ़ती है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।