लखनऊ के मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में श्रावण माह के पहले बुधवार को दर्शन पूजन करने श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के महंत रामू पूरी जी महाराज ने बताया कि इस बार पिछली बार के मुकाबले में मंदिर में भक्तों की भीड़ कम है। बुद्धेश्वर मेले में प्रशासन के सख्त रवैये के कारण दुकानदार, मंदिर समिति के साथ व्याहरिकता नहीं बरती जा रही है जिसके कारण मेला प्रभावित हुआ है। आने जाने की सुविधा और मेले में झूले और खाने पीने की दुकानें नहीं लग पाई है। इस कारण भी बहुत से लोग अपने बच्चों के साथ मेले में नहीं पहुंच रहे है।