पालिटेक्निक चौराहे पर बीते दो तीन दिनों से ट्रैफिक सिग्नल की लाइट बिजली का रिचार्ज न होने के कारण बंद पड़ी है। ऐसे में ट्रैफिक कर्मियों को हाथों से संकेत देकर ट्रैफिक को नियंत्रित करना पड़ रहा है। रिमझिम बरसात में पुलिसकर्मी ट्रैफिक कंट्रोल करने का काम कर रहे हैं।