लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये, कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, चोरी में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल फोन और 8,800 रुपये नकद बरामद किए हैं।