राजधानी लखनऊ के हज़रतगंज स्थित बेटियों के विद्यालय बालिका विद्या मंदिर हाईस्कूल पर फिर नया संकट है। विद्यालय के गेट पर अब इलाहबाद हाईकोर्ट क़ी लखनऊ बेंच का नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस में खास बात ये है कि ये नोटिस बीते 11 जून को जारी हुआ था, लेकिन इसे 14 जून क़ी रात में गेट पर चिपकाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कुछ लोग आए थे और नोटिस चस्पा करके चले गए हैं। नोटिस के मुताबिक आज ही 15 जून को अदालत में स्कूल कि ओर से अदालत पक्ष रखना होगा।