फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, हजरतगंज में लोग परेशान

राजधानी में सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर करीब दो बजे तेज धूप ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हजरतगंज चौराहे पर धूप का प्रकोप काफी अधिक रहा। बारिश के बाद निकली तेज धूप से उमस बढ़ गई, जिससे राहगीर और वाहन चालक परेशान नजर आए। चौराहे पर लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते दिखाई दिए। सुबह बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद तेज धूप ने गर्मी का एहसास बढ़ा दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को राहत के बजाय दोपहर में गर्मी और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस अधिक महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें