फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बारिश के बाद मौसम सुहाना, फिर गुलजार हुआ लखनऊ जू

Akash Dwivedi Updated Fri, 29 May 2026 04:28 PM IST

लखनऊ जू में शुक्रवार को मौसम सुहाना होने के बाद एक बार फिर रौनक लौट आई। गुरुवार रात हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिन में धूप निकलने के बावजूद मौसम में नरमी बनी रही, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जू घूमने पहुंचे। मौसम सुहावना होने से जानवर भी अपने बाड़ों से बाहर नजर आए। गर्मी के कारण पिछले दिनों सुस्त दिखाई देने वाले कई वन्यजीव सक्रिय दिखे, जिसे देखकर पर्यटक उत्साहित नजर आए। बच्चों और परिवारों ने जू परिसर में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों का भी आनंद लिया। पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी के कारण जू में पर्यटकों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन मौसम बदलने के बाद शुक्रवार को परिसर फिर से गुलजार दिखाई दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें