अलीगंज सेक्टर-ओ स्थित सीएमएस स्कूल के पास वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण के दौरान निकाला गया मलबा सड़क के एक ओर डाल दिए जाने से एक तरफ का मार्ग बंद हो गया है और यातायात एक ही लेन से संचालित हो रहा है। बरसात के मौसम में निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान इस कार्य से आवागमन प्रभावित होगा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।