फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीकेटी में आउटर रिंग रोड पर फॉर्मेलिन लिक्विड का टैंकर पलटा, 600 मीटर तक फैली जलन

बख्शी का तालाब (बीकेटी) में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम करीब सात बजे फॉर्मेलिन लिक्विड से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर से रिसाव के बाद करीब 600 मीटर के दायरे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में तेज जलन की शिकायत हुई। घटना की सूचना मिलते ही बख्शी का तालाब पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर यातायात डायवर्ट किया गया। मौके पर टैंकर से हो रहे रिसाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। रिसाव के कारण आसपास के क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित टीमें मौके पर जुटी रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें