फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बकरीद के पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लेग मार्च, बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम सख्त

बकरीद के त्योहार को लेकर लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव, एसीपी विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। मस्जिदों और इमामबाड़ों के इमाम से की मुलाकात कर शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व मनाने की अपील की गई। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि बकरीद के पर्व पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जहां-जहां नमाज अदा होनी है वहां पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। खुले में नमाज नहीं अदा की जाएगी और ना खुले में पशुओं की कुर्बानी होगी इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को बैन किया गया है । सोशल मीडिया पर खास निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी किसी तरह की अफवाह फैलाकर माहौल को खराब ना कर सके। इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें