फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीकामऊ खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने के बाद हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के बीकामऊ खुर्द गांव में 45 वर्षीय कुलदीप सिंह का शव बुधवार सुबह आम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया तथा प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बख्शी का तालाब थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मृतक के पिता नरेन्द्र सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर उनके बेटे की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें