फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली कर्मियों पर हमला, कार्रवाई न होने से भड़के कर्मचारी, विकासनगर थाने पर किया प्रदर्शन

बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट और कार्यालय के रजिस्टर फाड़े जाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकासनगर थाना पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पहले विकास नगर उपकेंद्र पर एकत्र होकर धरना दिया और उसके बाद थाने पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि एक महिला उपभोक्ता ने अपने साथी युवक के साथ उपकेंद्र पर पहुंचकर न केवल कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की, बल्कि कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टर भी फाड़ दिए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज कर शांत बैठ गई। पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और पुलिस की निष्क्रियता से कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें