फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली कटौती से आधार कैंप में बाधा, डेढ़ घंटे इंतजार करते रहे ग्रामीण

लखनऊ। विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत हबीबपुर में पंचायत भवन में चल रहे आधार कार्ड कैंप के तीसरे दिन बिजली कटौती ने ग्रामीणों और कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी। आधार संशोधन और नया आधार कार्ड बनवाने पहुंचे ग्रामीणों को बुधवार सुबह 10 बजे से करीब 11:30 बजे तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। आधार कार्ड बना रहे दंत सहायक राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक हर 10-15 मिनट में बिजली गुल हो रही है। सिस्टम चालू होते ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया रुक जाती है। इसके चलते लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को करीब 11:30 बजे से आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो सका। इस दौरान अस्वनी, ऋषि और रिया कुमारी के नए आधार कार्ड बनाए गए, जबकि अदिति विश्वकर्मा के नाम में संशोधन किया गया। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीणों के आधार में संशोधन का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें