फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिजली हादसे के बाद भी नहीं सुधरा विभाग, बारिश में बिना सुरक्षा के काम करते दिखे लाइनमैन

मोहनलालगंज में काम के दौरान करंट लगने से बिजलीकर्मी की मौत के बावजूद विभाग के कर्मचारी सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। पुराने लखनऊ के ब्राह्मण टोला में तारों में स्पार्किंग की सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मी बारिश के बीच बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के काम करते दिखे। वहीं, रूमी गेट पुलिस चौकी के सामने भी बरसात के दौरान बिजलीकर्मी बिना सुरक्षा उपकरणों के खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान नीचे खड़े साथी ने फोटो खींचते हुए देखा तो तुरंत ऊपर चढ़े कर्मचारी को नीचे बुला लिया। इसके बाद सभी कर्मचारी पिकअप (डाला) पर सीढ़ी लादकर मौके से चले गए। इस घटनाक्रम से सवाल उठता है कि जब बिजलीकर्मियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने के खतरे और नियमों की जानकारी है, तो फिर इसकी अनदेखी क्यों की जा रही है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन न होना गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें