लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित सेक्टर 14 पावर हाउस में बिजली बिल सुधार के लिए आयोजित किए गए दूसरे दिन के मेगा कैंप में अधिशासी अभियंता अभय कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस तरह के कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान मुहैया कराना है। बिजली बिल के गलत रीडिंग व अन्य समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे, काफी समय से पावर हाउस के चक्कर लगाकर लोग परेशान हो चुके थे अब इस कैंप में इनको उम्मीद है कि उनकी समस्या का हाल होगा। कैंप में अपनी समस्या लेकर आए लोगों का लगभग यही कहना है कि पावर हाउस के चक्कर लगा लगा के चप्पल घिस गई लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस कैंप में आम लोग अपनी बिजली बिल संबंधित समस्याओं को लेकर आ रहे हैं, चाहे वह गलत बिलिंग हो, बिल सुधार की आवश्यकता हो, या अन्य कोई संबंधित मुद्दा हो। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तुरंत करने की कोशिश की गई और उन्हें समझाया गया कि किस तरह से सही बिलिंग प्रक्रिया के तहत बिल का निर्धारण किया जाता है।