फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाइक सवार को टक्कर मारकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में बनी खंती में घुसी अनुबंधित रोडवेज बस, बाइक सवार की मौत

निगोहां। रायबरेली से लखनऊ जा रही,अनुबंधित रोडवेज बस सोमवार सुबह निगोहां के दखिना गांव में अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए।बाइक सवार को टक्कर मरते हुए,दूसरी लेन में जाकर रोड़ किनारे खंती में पहुंच गई।बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि कार भी बिजली पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया। सोमवार सुबह लगभग नौ बजे रायबरेली डिपो की अनुबंधित बस (संख्या यूपी 33 एटी 6494) रायबरेली से लखनऊ की तरफ लगभग 46 सवारियों को भरकर जा रही थी।निगोहां में दखिना गांव में बने हाईवे के कट के पास बस अचानक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुये,दूसरी लेन में रोड़ किनारे बनी खंती में जाकर रुकी। इसी दौरान लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रही,एक एसयूवी कार चालक भी बस को अपनी लेन में आता देख,बचने के चक्कर मे सड़क किनारे लगे,बिजली के पोल से जा टकराई।हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,बाइक सवार रायबरेली बछरांवा के छोटीखेड़ा निवासी पिंटू 27 को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी मोहनलालगंज भेजा,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची,पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने बस, बाइक और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है,तथा अन्य साक्ष्य संकलित कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें