भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कार्यशाला के आयोजन को लेकर जयशंकर सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन और कुलपति मांडवी सिंह ने कार्यशाला की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को भारतीय शास्त्रीय ज्ञान के साथ कथक, भरतनाट्यम, शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, तबला, ढोलक, गिटार और बांसुरी समेत विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को कार्यशाला से जोड़ने की अपील की है।