फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहन दिव्या का शव प्रज्ञा मिश्रा के राजाजीपुरम स्थित आवास पहुंचा

गोमतीनगर हत्याकांड में मृत दिव्या मिश्रा का शव राजाजीपुरम सेक्टर-एफ स्थित भाग्य कोठी में उनकी बहन प्रज्ञा मिश्रा के आवास पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। दिव्या की हत्या गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी पति मानस ने हुसड़िया स्थित अपने घर में अपनी बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। दिव्या का शव उनके परिजनों को सौंपे जाने के बाद राजाजीपुरम स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें