फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हजरतगंज में प्रदर्शन

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मंच और भारतीय गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना जर्जिस का पुतला दहन कर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें