फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने को कल्ली पश्चिम विद्यालय में गठित हुए क्लब और हाउस

लखनऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए नई पहल की गई है। विद्यालय की ओर से विभिन्न क्लबों का गठन किया गया है, जिनमें बच्चों को ही प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चार हाउस भी गठित किए गए हैं और इनकी जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी गई है। विद्यालय में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से लेकर उनकी देखरेख तक का कार्य बच्चे स्वयं करेंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। बच्चों की सभी गतिविधियों पर अध्यापक नजर रखेंगे, जबकि प्रधानाध्यापक पूरे कार्यक्रम और गतिविधियों की निगरानी करेंगे। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि जिम्मेदारियां मिलने से बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें