फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अधूरा बंधा बना हादसे की वजह, जलभराव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर से बालागंज जल निगम मार्ग की ओर जाने वाले बंधे का निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। निर्माणाधीन रास्ते पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, लेकिन इसके बावजूद लोगों का आवागमन जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग ने न तो रास्ते को बंद किया है और न ही किसी प्रकार की चेतावनी या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। हालात यह हैं कि बच्चे भी पानी से भरे गड्ढों में नहाते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रात के समय जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने, प्रभावी बैरिकेडिंग लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें